बीड़ी कारोबारी के घर जीएसटी टीम की कार्रवाई:टैक्स में गड़बड़ी की आशंका, 12 सदस्यीय टीम ने देखे दस्तावेज

दमोह शहर के फुटेरा वार्ड चार में बीड़ी कारोबारी शाहिद खान के घर गुरुवार दोपहर जीएसटी टीम ने कार्रवाई की। टीम ने व्यापार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। यह कार्रवाई टैक्स में गड़बड़ी की आशंका के चलते की गई थी। दमोह के सहायक सेल टैक्स अधिकारी योगेश दुबे ने बताया कि एमएफ ट्रेडर्स के संचालक शाहिद खान का चाय पत्ती और बीड़ी का कारोबार है। टैक्स में गड़बड़ी की आशंका के चलते जीएसटी आयुक्त इंदौर के निर्देश पर दमोह की 12 सदस्यीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है। श्री दुबे के अनुसार, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक टीम ने यह नहीं बताया है कि दस्तावेजों में क्या गड़बड़ी पाई गई है। पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शुरुआती जांच है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने पर ही दी जा सकेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर इकट्ठा होकर कार्रवाई को देखने पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *