इंदौर में जहरीले पानी से अबतक 16 मौतें:प्रदेशभर में कांग्रेस का घंटा बजाकर प्रदर्शन, पटवारी बोले- ये हत्या हैं, मंत्री विजयवर्गीय और महापौर इस्तीफा दें

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं। 150 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। अलग-अलग हॉस्पिटल के ICU में भर्ती लोगों को एक जगह ​​​​​शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे के बाद ऐसे 12 मरीज बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में लाए गए। वहीं भागीरथपुरा इलाके में बोरिंग में भी लीकेज की जांच की जा रही है। रहवासी ललित ने बताया कि अभी पीने के पानी की सप्लाई टैंकर के जरिए ही की जा रही है। साफ पानी की मांग को देखते हुए अब गलियों में बिसलेरी से भरी गाड़ियां भी घूमने लगी हैं। वहीं रविवार सुबह से कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा विधायकों और सांसदों के बंगले के बाहर घंटा लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में भाजपा सांसद आलोक शर्मा के बंगले के बाहर घंटा बजाते हुए पहुंचे। यहां रघुपति राघव राजाराम… भजन गाया। मंदसौर में भी कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड लांघकर बंगले के गेट तक पहुंच गए। इधर कटनी में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के बंगले के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और नारेबाजी हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने डांस करते नजर आए। इस पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रदेश शोक में है और भाजपा जश्न मना रही है। शाम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन मौतों को हत्या करार दिया। उन्होंने इसके लिए इंदौर के प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अधिकारियों का इस्तीफा मांगा। साथ ही 11 जनवरी से गली-गली जाकर जनता को जागरूक करने की बात कही। तस्वीरों में देखें कांग्रेस का प्रदर्शन … मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *