इंदौर में टैंकर से गैस रिसी, 4 घंटे ट्रैफिक बंद:ट्रक की टक्कर से हादसा, बायपास पर फंसे कई वाहन; लोगों को आंखों में होने लगी जलन

इंदौर में लिक्विड अमोनिया गैस से भरे टैंकर को पीछे से आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर खाली करने का वॉल्व टूट गया। इससे गैस का रिसाव होने लगा। वहां से गुजरने वालों लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की। घटना तेजाजी नगर बायपास पर रविवार शाम करीब 4 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक बंद कराया। इससे वाहनों की कतारें लग गई। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलवाया गया। टैंकर खाली होने के बाद करीब 4 घंटे बाद ट्रैफिक शुरू हो सका। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गैस को वातावरण में फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। मौके पर कंपनी के टेक्नीशियन को भी बुलवाया गया। टैंकर के खाली होने पर ट्रैफिक शुरू हो सका। देखिए तस्वीरें ग्वालियर जा रहा था टैंकर
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि ये टैंकर पीथमपुर की एक कंपनी से एक्वा लिक्विड अमोनिया केमिकल भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। सेज यूनिवर्सिटी के पास ट्रक की टक्कर से टैंकर से लीकेज शुरू हो गया। टैंकर में था 7 हजार लीटर केमिकल
तहसीलदार नारायण नांदेडा ने बताया कि टैंकर की क्षमता 7 हजार लीटर की है। इसमें ऑक्सीडिएट अमोनिया नामक केमिकल भरा हुआ था। इससे लोगों को आंखों में जलन होने लगी। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया था। टैंकर मालिक का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *