होटल सायाजी के बाहर विवाद देख लोगों ने बचाया:ऑस्ट्रियाई इंजीनियर से बदसलूकी, कार फोड़ने की कोशिश, धमकाया

शहर में आए विदेशी नागरिक से बदसलूकी की घटना सामने आई है। बाइक सवार दंपती ने टक्कर मारने का आरोप लगाकर ऑस्ट्रिया से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर माइकल प्रॉब्स्ट के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उनकी कार फोड़ने की कोशिश भी की। रविवार सुबह सयाजी होटल के सामने हुए इस घटनाक्रम से विदेशी नागरिक बुरी तरह घबरा गए। लोगों ने उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। मामला समझाइश से निपटा मानकर उन्होंने दुर्व्यहार करने वाले महिला-पुरुष को तलाश तक नहीं किया। माइकल को भी बोले कि आप कार्रवाई चाहते हैं तो थाने आकर शिकायत करना। पुलिस के इस रवैये से माइकल ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की टक्कर को लेकर सामान्य विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। तुरंत मौके पर जवान भेजे थे। विदेशी नागरिक ने कोई शिकायत नहीं की।
– चंद्रकांत पटेल, टीआई विजय नगर मिरर में देखा मैंने, गाड़ी टकराई ही नहीं, इसके बावजूद उन्होंने विवाद किया कंपनी के काम के सिलसिले में 8 जनवरी को इंदौर आया था। रविवार सुबह कार से निकला। मैंने साइड मिरर में देखा कि बाइक पर आ रहे महिला-पुरुष मेरी कार के ठीक पीछे थे। थोड़ी देर में वे एकदम से आगे आए और बाइक अड़ाकर रोका। वे कहने लगे कि कि तुमने हमें टक्कर मारी है, जबकि साइड मिरर में साफ दिख रहा था कि मेरी कार और उनकी बाइक में काफी डिस्टेंस था। इसके बावजूद वे दोनों चिल्लाने लगे और मुझे भला-बुरा कहा। मैंने समझाने की कोशिश की तो गाली-गलौज करने लगे और बदसलूकी की। फिर कार को हाथ से मारने लगे और कई जगह स्क्रेच लगा दिए। महिला ने एक बड़ा पत्थर उठाकर कार को फोड़ने की कोशिश की। मुझे अकेला देख कुछ लोग रुके। उन्होंने महिला-पुरुष को समझाया, पर वे नहीं माने, हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। इसी बीच और लोग आ गए और वे समझ गए कि मुझे विदेशी देखकर दंपती हावी हो रहे हैं। दंपती उम्र होने लगे तो लोकल लोग आगे आए और मुझे बचाया। ये अनुभव मेरे लिए ठीक नहीं रहा। मेरी गलती होती तो मैं मान भी लेता, लेकिन बिना टक्कर के महिला- पुरुष ने काफी विवाद किया। जो ठीक नहीं लगा। मदद करने वाले लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
माइकल प्रॉब्स्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ऑस्ट्रिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *