इंदौर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक दुकान में घुसा:चार घायल, एक की हालत गंभीर; धार रोड स्थित नट कॉलोनी की घटना

इंदौर के धार रोड पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे बनी एक दुकान में तेज रफ्तार आयशर (टाटा 407) वाहन जा घुसा। हादसे में दो नाबालिगों सहित चार लोग घायल हो गए। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक नूरानी नगर के सामने सर्विस रोड पर अनियंत्रित टाटा 407 घुस गई, जिससे दो नाबालिगों समेत चार लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक नाबालिग को गंभीर चोट आई है। घटना धार रोड स्थित नट कॉलोनी की बताई जा रही है। हादसा शाम करीब 4 बजे ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। ये हुए घायल
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर सर्विस सेंटर संचालक सत्यनारायण (60) पिता मूलचंद निवासी नट कॉलोनी, सिरपुर, हरीश (55) पिता रामचंद्र निवासी द्वारकापुरी, करण (16) पिता दिलीप निवासी कालानी नगर और युवराज (15) पिता दीपक निवासी डायमंड पैलेस घायल हो गए। युवराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को वर्मा यूनियन अस्पताल में भर्ती कराया है। चंदन नगर पुलिस ने टाटा 407 वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 100 मीटर दूरी पर चल रही थी चेकिंग
जहां यह हादसा हुआ, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर एसआई राजेंद्र ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ चेकिंग कर रहे थे। मौके पर बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *