इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का उपवास:ग्रामीण और शहर कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने पर भी जताया विरोध

केंद्र सरकार की मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी जी राम जी किए जाने और इंदौर में दूषित पानी से हुई 24 मौतों के बाद सरकार पर हमलावर कांग्रेस आज प्रदेश के सभी जिलों में एक दिन का उपवास आंदोलन कर रही है। भोपाल में भी ग्रामीण कांग्रेस द्वारा बैरसिया में तथा शहर कांग्रेस द्वारा राजधानी के रोशनपुरा चौक में उपवास आंदोलन किया गया। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी मान सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना बंद कर बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार ग्रामीणों से रोजगार के अधिकार छीनने का काम कर रही है। इसके साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल भी सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इंदौर में दूषित पानी से 24 मौतें हो चुकी हैं और मोहन यादव सरकार लोगों को साफ पानी नहीं दे पा रही है। प्रदेश के सभी जिलों और ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की क्वालिटी मापदंडों के मुताबिक नहीं है। इसीलिए गांधीवादी तरीके से उपवास आंदोलन किया जा रहा है। दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज भोपाल शहर में उपवास आंदोलन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *