मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के बाहर छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा धरना अब और मजबूती पकड़ रहा है। छात्रों के हित की इस लड़ाई में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। शुक्रवार को जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. लोकेश मुजाल्दा और जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल अपनी टीम के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने कहा, “जयस और जयस छात्र संगठन हमेशा छात्रों के हित में खड़ा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है कि मध्यप्रदेश का भविष्य अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठकर संघर्ष करने को मजबूर है। आयोग को छात्रों की मांगों को तुरंत स्वीकार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।


