संसद भवन में हुए हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में विरोध प्रदर्शन किया और देश के गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की। घंटाघर में जमकर हुई नारेबाजी घंटाघर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस सचिव चंदन सिंह यादव ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया है, ये अपमान देश बिल्कुल नहीं सहेगा। आज बाबा साहब के अपमान पर देश की जनता सड़कों पर उतर आई है, कांग्रेस इस अपमान को नहीं सहने वाली है। हम मोदी जी को बता देना चाहते हैं कि जब तक अमित शाह को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस और देश की जनता नहीं रुकने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम किसी तरह इस मुद्दे से भटकाने का प्रयास करेंगे लेकिन हम मुद्दे को भटकने नहीं देंगे। भाजपा को फिर वहीं लाकर खड़ा करेंगे। चंदन यादव ने कहा कि बाबा साहब और संविधान के ऊपर जो हमला बोला गया है। यह चीज लगातार हो रही है और पीएम एवं गृहमंत्री संवैधानिक प्रक्रिया को नहीं मानते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का मिस यूज कर रहे हैं। इसके अलावा संविधान को बदलने का भी प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर का विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि, भाजपा के सांसद सदन चलने नहीं दे रहे हैं। किस तरह से वहां पर हमारे सांसदों को रोका गया, वहां गेट पर घुसने नहीं दिया जा रहा था। बीजेपी के सांसदों ने रोकने का प्रयास किया। लोकतंत्र की हत्या करते हुए हमारे नेता पर एफआईआर दर्ज करा दी है।


