जनकल्याण शिविर में मिले 5 हजार 288 आवेदन:इनमें 3 हजार 548 स्वीकृत, कलेक्टर बोले- समस्याओं का जल्द निराकरण करें

आलीराजपुर में 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन जनकल्याण पर्व के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि 11 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक 5 हजार 288 आवेदन मिले हैं, जिसमें 3 हजार 548 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि राजस्‍व विभाग के 3 हजार 167, श्रम विभाग 312 समेत उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, सामान्‍य प्रशासन विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्‍त किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के ग्राम पंचायत बैज व चिचलगुडा में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम तपीस पांडे, तहसीलदार हर्षल बेहरानी, जनपद सीईओ प्रजापति समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। बैज शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग खसरा खतौनी 30, नक्‍सा संबंधित 30 व अविवादित नामांतरण 11, उद्यानिकी विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग 6, पशुपालन विभाग 3, महिला एवं बाल विकास विभाग 01 व जाति प्रमाण पत्र के 18 आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनका मौके पर निराकरण किया गया । इस तरह कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही, चिचलगुडा के लोक कल्‍याण शिविर में 94 आवेदन प्राप्‍त किए गए। आवेदनों की मिली समस्याओं का कलेक्टर ने जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *