युवक कांग्रेस ने असम के सीएम का पुतला फूंका ​​​​​​​:युकां जिला अध्यक्ष बोले- असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज

शहर के जय स्तंभ चौराहा पर शुक्रवार शाम 4.30 बजे युवक कांग्रेस नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा का पुतला फूंका। इस दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला ने कहा- असम में भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान असम सरकार के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। इसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। जब परिवार से मिलने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब असम पहुंचे तो सरकार ने मिलने नहीं दिया। इसे लेकर शुक्रवार को युवक कांग्रेस की ओर से असम के सीएम का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नजीर अंसारी, नौशाद अहमद, नितिन गवले, शाहरूख खान, अनीस अंसारी, राजू गवले, हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *