31 दिसंबर को लेकर इंदौर में पुलिस ने प्लानिंग की है। होटल, पब, बार, फॉर्म हाउस, मैरिज गार्डन संचालकों को बताया कि उन्हें 31 दिसंबर को क्या करना है और कैसे करना है। इसके साथ ही उन्हें कई दिशा-निर्देश दिए है। दरअसल, 31 दिसंबर यानी नए साल को देखते हुए सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक के सुचारू संचालन और ध्वनि नियंत्रण को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इंदौर पुलिस को सभी से समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों सहित कुछ थाना प्रभारियों के साथ मिलकर बार-पब, होटल, फॉर्म हाउस, मैरिज गार्डन संचालकों के साथ चर्चा की। खासतौर पर विजय नगर, बायपास सहित अन्य छोटे-बड़े होटल,बार-पब संचालकों को बुलाया। इसमें करीब 150 लोग शामिल हुए। इसमें पुलिस अधिकारियों ने दोनों बातें बताई यानी इस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है। क्या करना है सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट महिला और लोगों की सुरक्षा पुलिस अधिकारियों ने ये भी बताया कि क्या नहीं करना है पुलिस अधिकारियों ने ये भी बताया कि विवाद होने या कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस और इमरजेंसी नंबर आवश्यक रूप से प्रदर्शित करें। निर्देशों का सख्ती से पालन करने होगा अगर नियमों का उल्लंघन करते मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण, सीलिंग, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में पूरी जिम्मेदारी आयोजक प्रबंधक की होगी।


