इंदौर में फिंगर प्रिंट से पकड़ाए दो चोर:मुख्य आरोपी की हो चुकी है मौत, पूर्व में भी की थी शहर में वारदातें

इंदौर के पलासिया में रहने वाले एक परिवार के यहां चोरी की वारदात हाे गई। पुलिस ने जब फिंगर प्रिंट लिए और इसे चेक करने भेजा तो पूर्व में चोरी के मामलों में अन्य थानों में पकड़ाए चोरों की पहचान हो गई। पुलिस ने उनके यहां शुरुआत में दबिश भी दी, लेकिन नहीं मिले। बाद में मुखबिर से सूचना पर टीम ने भोपाल जाकर दो आरोपियों को पकड़ा है।
पलासिया पुलिस ने फिंगर प्रिंट से चोरी का खुलासा किया है। डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने बताया कि मनोरमागंज में पूर्व जज के रिश्तेदार के यहां 13 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई थी। इसमें तीन चोरों ने वारदात को अजांम दिया। इस मामले में पुलिस ने अब्बू सोहेल शाह निवासी हनुमानगंज भोपाल और उसके साथी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी साउथ एक्स नई दिल्ली को पकड़ा है।
वहीं इस चोरी के मामले में अबू के पिता सैय्यद अहमद शाह उर्फ बॉबी उर्फ पम्मी शाह की मौत हो चुकी है। पूछताछ में परिवार ने बताया कि 13 अक्टूबर को चोरी करने के बाद एक सप्ताह के अंदर ही सैय्यद अहमद शाह की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। चोरों से 7 लाख के जेवर और बाइक मिली है। चोरो ने जेवर सुनारों को बेच दिए थे। पुलिस ने अभी इस वारदात में सुनारों को आरोपी नहीं बनाया है।
फिंगर प्रिंट से पकड़ में आए आरोपी
अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने छोटी ग्वालटोली से बाइक भी चुराई थी। वह भी उनसे जब्त की गई है। मृत आरोपी सैय्यद अहमद शाह ने प्रदेश के कई जिलो के साथ राज्यों में भी चोरी की वारदात की है। उस पर करीब 50 से पर चोरी के अपराध हैं। उसने जब मनोरमागंज के फ्लैट में वारदात की तो उसे फिंगर प्रिंट रिकार्ड शाखा में भेजे गए थे। यहां से सैय्यद अहमद के फिंगर प्रिंट मैच हो गए थे। इसके बाद पलासिया पुलिस की टीम भोपाल तक आरोपियों तक पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *