इंदौर में बीएसएफ के कुक ने लगाई फांसी:दूसरी मंजिल पर रैलिंग में बांधा फंदा, साथी देखने पहुंचे तब घटना का पता चला; जांच शुरू

इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित बीएसएफ परिसर में मंगलवार सुबह एक कुक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रामबाबू (50) पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है, जो बीएसएफ में लगभग 30 वर्षों से सेवा दे रहे थे और वर्तमान में जवान के पद पर कुक के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार सुबह मेस में रामबाबू समय पर नहीं पहुंचे तो उनका साथी उन्हें देखने विक्रमादित्य मेस की ओर गया। दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो रामबाबू का शव रेलिंग से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण भाटी ने बताया कि घटना करीब सुबह 7:30 बजे की है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। बीएसएफ अधिकारी पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। घटना की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया रामबाबू मूल रूप से सवाई माधोपुर (राजस्थान) के रहने वाले थे और दो साल पहले ही इंदौर में पदस्थ हुए थे। उससे पहले उनकी पोस्टिंग राजस्थान में थी। परिवार में उनके दो बच्चे हैं। अधिकारियों ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *