इंदौर में महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी:डीआरपी लाईन में थी पदस्थ,अफसर जांच में जुटे

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रिया यादव डीआरपी लाइन में अपनी सेवा दे रही थीं। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मृत्यु के बाद से ही वह तनाव में थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *