इंदौर में महिला विश्वकप का दूसरा मैच आज:दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने; शहर में यातायात व्यवस्था बदली

इंदौर के होलकर स्टेडियम में वुमेंस इंटरनेशनल वर्ल्ड कप का दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस वनडे क्रिकेट मैच के दौरान शहर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस मैच के दौरान यातायात विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। हुकमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरावाला चौराहा से होगा। लैंटर्न चौराहा की दिशा से आने वाले दर्शक केवल पैदल ही स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। स्टेडियम में प्रवेश के लिए पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विवेकानंद स्कूल और बास्केटबाल कांप्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा। स्टेडियम के अंदर और बाहर आईटीसी अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लैंटर्न चौराहे/यशवंत क्लब रोड से होगा। बिना पासधारी वाहनों के लिए पार्किंग बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआईटीएस और पंचम की फेल में की गई है। लैंटर्न चौराहा से जंजीरावाला चौराहा की ओर का मार्ग दोपहर एक बजे से मैच समाप्ति तक केवल पासधारी वाहनों और इमरजेंसी वाहनों के लिए खुला रहेगा। मैच समाप्ति के एक घंटे पूर्व से लैंटर्न चौराहा से जंजीरावाला चौराहे की ओर आने- जाने वाले वाहनों के लिए एक साइड पर यातायात सुचारु रहेगा। एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज और राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। पार्किंग स्थल यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, आईटीसी, बास्केटबाल कांप्लेक्स, विवेकानंद स्कूल, आईडीए परिसर व बाल विनय मंदिर स्कूल। दोनों टीमें खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेंगी अपने पिछले मैचों में हार का सामना करने वाली न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज होने वाले मैच में अपने अंकों का खाता खोलने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी। दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका में अंतिम दो स्थानों पर हैं। इस समय न्यूजीलैंड का नेट रनरेट -1.780 है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम -3.773 के रन औसत के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स सोमवार को 350 वां वनडे मैच खेलेंगी वहीं सोफी डिवाइन 300वां वनडे खेलने उतरेगी। न्यूजीलैंड के लिए आज का मैच खास न्यूजीलैंड के लिए यह मैच खास होगा, क्योंकि टीम की दो अनुभवी खिलाड़ी कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स के लिए यह मैच खास होने वाला है। जहां सूजी 350वां वनडे मैच खेलेगी, वहीं सोफी का यह 300वां वनडे मैच होगा। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे। न्यूजीलैंड को इसी मैदान पर अपने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कप्तान सोफी डिवाइन ने जरूर जुझारू शतक बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *