इंदौर में युवती को बदनाम करने की धमकी:रास्ता रोका, परिवार की महिलाओं ने भी धमकाया; केस दर्ज

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 18 साल की युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके परिवार की महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। युवक उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा था और परिवार की महिलाएं भी इसमें मदद कर रही थी। एमआईजी पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर कायमी की गई है। युवती ने बताया कि युवक उसका पीछा करता है। युवती जा रही थी तभी आरोपी उसके दोस्त के साथ आया उसका रास्ता रोका। उसने रास्ता रोककर बात करने और मिलने का दबाव बनाने लगा और नहीं करने पर रेप करने की धमकी और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बात को लेकर आरोपी की रिश्तेदार महिलाओं ने भी पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज की और पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *