इंदौर के राउ इलाके में रविवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे बिजलपुर इलाके से आग की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पाया कि कार के बोनट से धुआं निकल रहा था। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी। कार चला रहे विवेकनाथ पुत्र राधेश्याम और उनका परिवार कार में सवार था। इसके बाद चालक कार से बाहर निकलकर मौके से चला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन की मदद से कार को हटाया। कार एक शासकीय वरिष्ठ अधिकारी की बताई जा रही है। उत्तरप्रदेश का था परिवार एसआई संतोष दुबे ने बताया कि कार में सवार परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। परिवार महू से उत्तर प्रदेश जा रहा था। कार में विवेकनाथ के अलावा उनकी पत्नी भावना और बेटा भी सवार थे। बाद में परिवार ने दूसरी कार से यात्रा जारी रखी।


