गुना… 39 फीट पर जा फंसा सुमित:पिता ने खुदवाया था बोरवेल, पतंग उड़ाते वक्त उसी में गिर गया 10 साल का बेटा

राघौगढ़ तहसील के पीपल्या गांव में शनिवार शाम 10 वर्षीय सुमित मीना खुले बोरवेल में गिर गया। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब सुमित खेत पर गया था। वह वहां पतंग उड़ा रहा था, तभी वह बोरवेल में जा गिरा। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला वह बोरवेल में गिर गया है। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। रात 8 बजे एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दो जेसीबी की मदद से खुदाई शुरू की। बताया जा रहा है कि बोरवेल में सुमित 39 फीट नीचे फंसा हुआ था। एक साल पहले ही सुमित के पिता ने बोरवेल करवाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *