तेज धमाके के साथ बस बनी आग का गोला:यात्री समय रहते नीचे उतरे, 50 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

हनुमानगढ़ के भादरा क्षेत्र में चलती बस में अचानक एक धमाके की आवाज के साथ आग लग गई। ड्राइवर ने बस को रोककर सभी यात्रियों को बाहर उतारा। बस में लगी अचानक आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। भादरा थानाप्रभारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 3 बजे थाने में सूचना मिली कि बस में अचानक आग लग गई है। मौके पर रात्रिकालीन ड्यूटी ऑफिसर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो बस में पिछली टायर की साइड आग लगी हुई थी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया था। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने दमकल को सूचना दी। सहारण ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि पिछली साइड अचानक तेज धमाका होने की सूचना जरूर सामने आई है, लेकिन वो धमाका किस चीज का था वो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से बस जलकर खाक हो गई। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि विजय ट्रैवल्स नामक कंपनी की बस यूपी के आगरा से श्रीगंगानगर जा रही थी। भादरा बस स्टैंड से थोड़ा पीछे वरदान हॉस्पिटल के पास बस में आग लग गई। यात्री तो सभी सुरक्षित उतर गए, लेकिन बस में आग लगने से डिग्गी में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया है। यात्री ने बताया कि हमने आज पास के व्यक्तियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आरोप लगाया कि दमकल करीबन 50 मिनट देरी से पहुंची। जिसके चलते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *