इंदौर में सड़क हादसे की शिकार छात्रा की मौत:बाइक सवार ने सड़क पार करते समय मारी थी टक्कर; सहेली भी हुई थी घायल

इंदौर के आजाद नगर में एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। उसे इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एमवाय भेजा गया। यहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। छात्रा खरगोन की रहने वाली है। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक घटना पवन पुरी पालदा रोड़ की है। 3 फरवरी की रात श्रुति(22) पुत्री लकड़ा चौहान और उसकी सहेली रेनु को एक बाइक सवार ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। श्रुति को सिर में गंभीर चोट आई। वही रेणु के हाथ और पैर में चोट लगी। दोनों को यहां से निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सोमवार को निजी अस्पताल का खर्च नहीं उठाने के चलते परिवार श्रुति को एमवाय ले आया। यहां मंगलवार रात में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि वह मेडिकल पर दवाई लेने जा रही थी। इस दौरान हादसे का शिकार हो गई। श्रुति यहां दो सालों से रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसने खरगोन से बीई किया था। परिवार के लोगो ने बताया कि श्रुति से उसके पिता को काफी उम्मीदें थी। वह उनकी इकलौती बेटी थी। जिसे पढ़ाकर उसे बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन भी गांव में गिरवी रख दी थी। ताकि इंदौर में श्रुति की पढाई अच्छे से हो सके। श्रुति के पिता किसान है। हादसे के बाद से श्रुति का परिवार इंदौर में ही था। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक रेणू की अस्पताल से छुट्‌टी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *