इंदौर में सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा:अशांक मिश्रा, नायशा पुरोहित और तीर्थ गोयल ने हासिल किया खिताब

सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 65वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा में तीर्थ गोयल ने 13 वर्ष बालक और नायशा पुरोहित ने 13वर्ष बालिका वर्ग का खिताब जीता। 11वर्ष आयु वर्ग में अशांक मिश्रा विजेता रहे। नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हॉल में हुई इस स्पर्धा में 11 वर्ष आयु के फाइनल में अशांक मिश्रा ने अयांश मिश्रा को 21-5,21-7 से हराया। बालिका वर्ग के फाइनल में नायशा पुरोहित ने रित्वी दवे को 21-7, 21-6 से पराजित किया। 13 वर्ष बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में तीर्थ गोयल को मन बडजत्या से वाक ओवर मिला। पहले क्रम के मन बडजत्या ने लीग मैच में तीर्थ गोयल को 15-5,15-7 से हराया था। सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा ने स्पर्धा का संचालन किया। मुकाबले योनेक्स फेदर शटल कॉक्स से हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *