भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवक मोबाइल दुकान पर कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस करते समय अचानक चक्कर खाकर गिर गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक शिवनारायण मालवीय (31) निवासी मूसाखेड़ी तीन इमली पर मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना मंगलवार की है, बुधवार को पीएम किया गया। मृतक के भाई रामगोपाल ने बताया शिवनारायण को कोई बीमारी नहीं थी। न ही उसे पहले कभी हार्ट की समस्या हुई थी। वह सुबह तक ठीक था और घर से स्वस्थ निकला था। दोपहर में अन्य कर्मचारी का फोन आया कि शिव चक्कर खाकर गिर पड़ा है और उसे हॉस्पिटल लेकर गए हैं, जहां उसकी मौत हो गई। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. पवन द्विवेदी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट हाई बीपी, स्ट्रेस, नशा के कारण बढ़ रहे केस जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए आने वाले केसों का विश्लेषण करने पर यह तथ्य सामने आया है कि शहर में साइलेंट अटैक के केस 20% तक बढ़ गए हैं। अधिकतर केस में मृतकों की उम्र 20 से 45 वर्ष थी। साइलेंट अटैक में सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। खराब जीवनशैली, नशा और बढ़ता तनाव प्रमुख वजह हैं। इनके साथ ही अन्य कारण इस प्रकार हैं- अचानक आ गई मौत : इंदौर में 10 दिन में साइलेंट अटैक से तीन ने जान गंवाई


