टीही-धार के बीच चारों स्टेशन बिल्डिंग तैयार:धार की बिल्डिंग सबसे बड़ी, चार में से तीन बिल्डिंग जी प्लस वन, सागौर में सबसे ज्यादा 5 लाइन बनाएगा रेलवे

टीही से धार तक के बीच चल रहे नई रेलवे लाइन के काम में पीथमपुर, सागौर, गुणावद और धार के बीच चारों स्टेशन बिल्डिंग तैयार हो गई हैं। अब रेलवे इनका फिनिशिंग का काम शुरू करेगा। चारों स्टेशन में से पीथमपुर को छोड़ बाकी तीनों स्टेशन बिल्डिंग रेलवे ने जी प्लस वन बनाई हैं। धार स्टेशन की बिल्डिंग सबसे बड़ी है, जबकि सागौर स्टेशन पर रेलवे ने सबसे ज्यादा पांच लाइन बनाई है। धार में तीन प्लेटफॉर्म सहित चार लाइनें रहेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा टीही से धार तक का प्रोजेक्ट वैसे ही काफी लेट हो गया है। सबसे बड़ी चुनौती टनल को पूरा करना है। टनल का काम छोड़ दें तो टीही से धार तक के ज्यादातर हिस्से में अस्थायी ट्रैक बिछा दिया है। वर्तमान स्थिति : स्टेशन बिल्डिंग तैयार है। यहां पर पांच में से तीन प्लेटफॉर्म रेलवे ने तैयार कर दिए हैं। एक प्लेटफॉर्म स्टेशन बिल्डिंग के पास गुड्स के लिए अलग से बनेगा। जनवरी बाद ओवरब्रिज के नीचे पटरी बिछाने का काम किया जाएगा
इधर, धार के पहले बन रहा ओवरब्रिज और सागौर स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज का भी अधिकांश काम पूरा हो गया है। रेलवे ने कहा जनवरी तक यह काम हर हाल में पूरा हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज के नीचे जहां पटरी बिछाने का काम छूटा हुआ है, वहां पर पटरियां बिछाई जाएंगी। चारों नई स्टेशन बिल्डिंग तैयार है
फरवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य टिही से धार के बीच का काम रेलवे तेजी से कर रहा है। अधिकांश हिस्से में ट्रैक बिछाया जा चुका है। चारों नई स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार है। यहां फिनिशिंग का काम बाकी है। फरवरी-2026 तक इस पूरे हिस्से में टनल सहित सारा काम पूरा करने का लक्ष्य है।
– खेमराज मीना, पीआरओ, रतलाम रेल मंडल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *