इंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर काम करने वाले निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह गश खाकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। घटना मंगलवार दोपहर की है, बुधवार को इसका VIDEO सामने आया।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम शिवनारायण मालवीय(31) निवासी मूसाखेड़ी है। वह तीन ईमली के पास अजय इंटरप्राइजेस नाम की मोबाइल दुकान में काम करते हैं। काम के दौरान वह एक कस्टमर को मोबाइल फाइनेंस करने के लिए अपने मोबाइल से लॉगिन कर रहे थे। इस दौरान गश खाकर वहीं गिर गए। उन्हें उपचार के लिए साथी जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई।
भाई रामगोपाल ने बताया कि सुबह तक उसका भाई ठीक था। घर से अच्छे से निकला इसके बाद दोपहर में अचानक उनके यहां काम करने वाले युवक ने उन्हें बताया कि वह चक्कर खाकर गिर गया। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा लेकिन प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की बात कही गई है। 3 तस्वीरों में देखिए युवक को इस तरह आया अटैक… परिवार में दो बच्चे, कन्नौद में होगा अंतिम संस्कार
शिवनारायण के परिवार में एक 5 साल और एक ढाई साल का बेटा है। बड़े भाई रामगोपाल नजदीक ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से कन्नोद के पास महुरिया ग्राम का रहने वाला है। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। ये खबरें भी पढ़ें… 1. इंदौर में राह चलते प्रॉपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक…VIDEO इंदौर में सड़क पर जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया। पल भर में उसकी मौत हो गई। वह स्कूटी का टायर पंक्चर होने पर उसे धक्का देकर ले जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिरा और फिर नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।पूरी खबर पढ़ें 2. पेट्रोल पंप पर खड़े-खड़े गिरा युवक, मौत, VIDEO इंदौर में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फ्यूल डलवा रहा युवक अचानक जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। पंपकर्मियों ने उसे उठाया। मुंह पर पानी के छींटे मारे। जब वह होश में नहीं आया तो उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला विजयनगर इलाके में भारत पेट्रोलियम के पंप पर सोमवार सुबह की है।पूरी खबर पढ़ें


