हनुमानगढ़ में 2 युवकों को बंधक बनाकर पीटा:शिकार के बहाने बुलाकर कमरे में बंद कर बेल्ट-डंडों से की मारपीट

हनुमानगढ़ जिले के नवां गांव के 2 युवकों को शिकार के बहाने बुलाकर बंधक बनाने और रातभर डंडों व बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल मोहम्मद नजर (44) निवासी वार्ड 10, नवां ने जिला अस्पताल टाउन में इलाज के दौरान सदर पुलिस को बयान दर्ज करवाकर FIR दर्ज कराई है। परिवादी मोहम्मद नजर ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। 8 दिसंबर की शाम उसके पड़ोसी आरिफ अली ने उसे बताया कि बावरियों वाली ढाणी निवासी बग्गीया बावरी ने उन्हें फोन कर बुलाया है। इसके बाद वह, आरिफ अली, इमदाद और फरियाद 2 बाइकों पर चक 3 एमओडी नहर के पुल के पास पहुंचे। कमरे में बंद कर डंडों व बेल्ट से पीटा
वहां उन्हें बग्गीया बावरी, उसके 2 बेटे, बावरियों वाली ढाणी निवासी ललकार सिंह और दो अन्य व्यक्ति मिले। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें रोककर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान इमदाद और फरियाद तो अपनी बाइक लेकर वापस भाग गए, लेकिन आरोपियों ने मोहम्मद नजर और आरिफ अली को पकड़ लिया।
दोनों युवकों को मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उनकी पिटाई जारी रही। मोहम्मद नजर के अनुसार, ललकार सिंह, बग्गीया और उसके दो बेटों ने उन्हें थप्पड़-मुक्कों से पीटा और डंडों से पैरों पर वार किए। वहीं, दो अन्य व्यक्तियों ने बेल्ट से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मोहम्मद नजर ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुई थी। अगले दिन दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़वाया। बाद में उनके बेटे असफाक हुसैन ने एक निजी वाहन से उन्हें टाउन स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *