सीकर में पारा@2 डिग्री:नहीं चलेगी कोल्डवेव,12 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से तापमान बढ़ेगा

सीकर में लगातार पड़ रही तेज सर्दी से एक बार फिर लोगों को राहत मिलने वाली है। दो दिन बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा और फसलों पर ओस देखने को मिली। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा था। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में 12 दिसंबर से एक्टिव होने जा रहे कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अब सर्दी का असर कम होगा। अगले 48 घंटे के दौरान तो तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी। लेकिन इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से दोबारा 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहने से बारिश होने की संभावना तो कम है लेकिन बादलों की आवाजाही रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जैसे ही खत्म होगा और उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ेगा तो फिर वापस तापमान में गिरावट होगी। एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल पढ़िए यह खबर : राजस्थान के 18 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे:दिन में तेज धूप से लोगों को राहत; 12 दिसंबर से बदलेगा मौसम राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के 18 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ है। सीकर, फतेहपुर, नागौर, माउंट आबू समेत कई शहरों में कल न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट हुई।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *