इंदौर में 8 देशों की महिला पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच:CM बोले-किसी खेल में पदक मिले न मिले, कुश्ती में मिलना पक्का है; साक्षी मलिक भी हुईं शामिल

इंदौर में महिला दिवस पर दलाल बाग में अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें देश-विदेश की 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने परंपरागत और आधुनिक दांव-पेंच लगाएं। इस मौके पर ओलिम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह आयोजन हुआ है। मैंने योजना बनाई है कि जैसे बाबा महाकाल का धाम है वैसे ही ओंकारेश्वर धाम जगमगाए, ऐसी हम योजना बना रहे हैं। मेरा ओंकारेश्वर जाने का कार्यक्रम बना। इससे पहले आकाश विजयवर्गीय से बात हुई। उन्होंने कहा कि आप यहां आओ, कुश्ती का बड़ा अच्छा कार्यक्रम है। सच में मुझे यहां आकर बड़ा अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलिम्पिक एशियाड और अन्य प्रतियोगिताओं में किसी अन्य खेलों में पुरस्कार मिले न मिले। लेकिन, कुश्ती में पदक मिलेगा यह पक्का है। आज हमारी बहन साक्षी मलिक हमारे बीच है उन्होंने दो-दो ओलिम्पिक मेडल लाईं। आज की यह कुश्ती मील का पत्थर साबित होगी। विजयवर्गीय बोले- मैंने गाड़ी भगाई और यहां आ गया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नीमच में भानपुरा के प्रवास पर था। मुझे पता चला कि मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं। मैंने गाड़ी भगाई और यहां आ गया। मुख्यमंत्री जी खुद कुश्ती के शौकीन है। वे मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत हुई स्पर्धा
कुश्ती प्रतियोगिता में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, मंगोलिया और नेपाल के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, महू, खातेगांव के अलावा दूसरे शहरों से महिला पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती की 27 प्रतियोगिताओं में कुल 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंदौर की 15 महिला पहलवान शामिल हुईं थीं। इसमें 6 महिला पहलवान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की थी। तस्वीरों में देखिए दंगल.. महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना उद्देश्य
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ शक्ति को समर्पित है। हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वास्थ के प्रति जागरूकता को फैलाना है। किसी भी परिवार के बेहतर स्वास्थ का ख्याल रसोई से रखा जाता है और रसोई पर हमारी मातृ शक्ति का नियंत्रण रहता है इसलिए हमारा पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि हमारी माता, बहनें और बेटियां स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश नारी शक्ति के स्वास्थ को बेहतर करना है। हम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाएंगे। विधानसभा 1 लोकसभा में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाने वाला क्षेत्र रहा,सदस्यता अभियान में भी हम नंबर 1 रहे, समर्पण निधि संग्रह में भी हम नंबर वन रहे हैं। नारी शक्ति ने किया पराक्रम का प्रदर्शन
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्ति ने शक्ति का आव्हान करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात 6 बार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हनुमंत ध्वज पथक की ढोल-ताशों से सुसज्जित टीम ने भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी। इस टीम में कुल 350 सदस्य हैं, जो देशभर में प्रस्तुति देने के लिए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *