दो बहनों समेत चार बच्चियां नहर में डूबीं:कटनी में नहाने के दौरान हादसा, एक को बचाया; दो के शव मिले, एक लापता

कटनी में नहर में नहाने गईं चार बच्चियां डूब गई। एक बच्ची को वहां मौजूद ग्रामीण ने बचा लिया। बाकी तीन गहरे पानी में डूब गईं। दो बच्चियों के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं एक बच्ची की तलाश के लिए करीब 6.30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वह नहीं मिली। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया है। सोमवार सुबह फिर उसकी तलाश की जाएगी। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवा गांव में रविवार की है। चारों बच्चियां बरगी दाईं तट नहर पर नहाने पहुंची थी। देखिए तीन तस्वीरें एक बच्ची को ग्रामीण ने बचाया
दरअसल, सिद्धिका (12) और मानवी (8) पिता मनोज लोधी, अंशिका (13) पिता बसंत पटेल और अनन्या (12) पिता अजय पटेल निवासी परसवारा नहर में नहाने गई थीं। जहां पर नहाते वक्त सिद्धिका, मानवी और अंशिका नहर में डूब गईं। टीम ने सिद्धिका और अंशिका के शव को बाहर निकाल लिया। वहीं मानवी का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। दो बहनों के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं
सिद्धिका (12) सातवीं और मानवी (8) कक्षा तीसरी की छात्रा थी। उसका एक 4 साल का छोटा भाई है। दोनों के पिता मनोज लोधी मुंबई में वहीं मजदूरी करते हैं। मां घर में थी। जबकि अंशिका पिता बसंत पटेल (13) 9वीं और अनन्या पिता अजय पटेल (12) 6वीं में पढ़ती है। प्रत्यक्षदर्शी बोला-एक बच्ची दिख रही थी,उसे बचाया
दीपचंद दहिया ने बताया कि रानी अवंतीबाई नहर के पास ही मेरा खेत है। मैं वहा धनियां काट रहा था। गांव की एक बहू मेरे पास दौड़ते हुए आई। उसने कहा कि चाचा, जल्दी चलिए, नहर में लड़की डूब रही है। मैं तत्काल दौड़ते हुए आया। इसमें एक लड़की ऊपर दिख रही थी। उसे सुरक्षित निकाला। बाकी बच्चियां नहीं दिख रही थीं। मैंने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्‌ठा किया। गांव वाले आए। दो बच्चियों के शव निकाल लिए। एक का पता नहीं चल सका है। कल फिर होगी बच्ची की तलाश
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मानवी पटेल की तलाश करीब साढ़े 6 घंटे तक चली। शाम करीब साढ़े 6 बजे अंधेरा होने पर सर्चिंग बंद कर दी गई। सोमवार सुबह से दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *