इंदौर में कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी ने बुधवार को भी सर्चिंग की। ईडी के अधिकारी 8 दिन से लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। दिल्ली ED के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में कांग्रेस नेता गोलू (विशाल) अग्निहोत्री के साथ ही 10 से 12 ठिकानों पर सर्चिंग की गई है। यह कार्रवाई डिब्बा ट्रेडिंग के कारोबार को लेकर हुई है। सूत्रों के अनुसार पूरी कार्रवाई में अब तक लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए कैश मिल चुका है। वहीं सोने-चांदी समेत कई कीमती चीजों की कीमत का आकलन किया जा रहा है। गोलू अग्निहोत्री अभी भी ईडी की हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि अग्निहोत्री के यहां आज भी कार्रवाई जारी रहेगी। ईडी के छापे में अवैध हथियार भी मिले हैं। लसूड़िया इलाके की सिंगापुर टाउनशिप में सर्चिंग के दौरान तरुण श्रीवास्तव के बंगले से यह हथियार बरामद किए गए हैं। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियांकुश की टीम गोलू अग्निहोत्री से जुड़े तरुण राजेंद्र श्रीवास्तव के घर सिंगापुर टाउनशिप में भी सर्चिंग कर रही है। तरुण के खिलाफ फेमा, क्रॉस बॉर्डर इंटरनेशनल कनेक्शन, हवाला, बैटिंग और डिब्बा कारोबार की जांच चल रही है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक टीम को तरुण के घर सर्चिंग के दौरान सूत्रों के अनुसार, इंदौर में तरुण श्रीवास्तव के यहां से 1 करोड़ रुपए कैश और 50 किलो चांदी जब्त की गई है। एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस मिले हैं। इस मामले में मंगलवार देर रात लसूड़िया थाना पुलिस ने तरुण के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। तरुण फिलहाल मुंबई में है। उसकी पत्नी और भाई से पूछताछ जारी है। पाकिस्तान से जुड़े इंदौर में हुई सर्चिंग के तार गोलू की खुद का क्रिप्टो कॉइन लाने की थी तैयारी 6 महीने से ईडी के रडार पर था गोलू अग्निहोत्री
सूत्रों के मुताबिक गोलू अग्निहोत्री का पांच साल का डेटा तैयार किया जा रहा है। पता लगा रहे हैं कि पैसा कहां से आया और कहां-कहां निवेश किया गया। मुंबई, पुणे में भी गोलू के ऑफिस हैं। वहां पार्टनर हैं। उनकी भी जांच की जा रही है। दुबई में कितना पैसा लगाया, कहां से आया, इसकी कुंडली भी बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी ने फॉरेन मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये बात भी सामने आई कि ईडी छह महीने से गोलू की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… इंदौर में कांग्रेस नेता के घर ईडी की सर्चिंग
इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी शहर अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का आज दूसरा दिन है। 1.5 करोड़ रुपए की अघोषित नकदी मिलने की जानकारी सामने आई है। सर्चिंग के दौरान अधिकारियों ने लैपटॉप, मोबाइल के साथ ही कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ें इंदौर में कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा
इंदौर में सोमवार को कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर ईडी ने छापा मारा है। उनके चंदन नगर स्थित घर के बाहर सीआरपीएफ तैनात है। बताया जा रहा है कि गोलू अग्निहोत्री सोमवार को दुबई से इंदौर लौटे थे। ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। दिल्ली से ईडी की टीम उसी फ्लाइट में इंदौर आई, जिसमें गोलू अग्निहोत्री था। पूरी खबर पढ़ें


