इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई:70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियों को जब्त किया, जांच अभी जारी

इंदौर में हुए 49 करोड़ रुपए के फेक लिकर चालान घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इंदौर में 49 करोड़ के आबकारी फर्जी चालान घोटाले में जांच के बाद 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। यह संपत्तियां इंदौर, मंदसौर और खरगोन में स्थित हैं। यह पूरा मामला शराब ठेकेदारों द्वारा ट्रेजरी चालान में हेरफेर से जुड़ा है। इस मामले में रावजी बाजार थाने में केस दर्ज होने के बाद ईडी ने छापे भी मारे थे। अब जांच के बाद ईडी ने 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की है। ईडी की पीएमएलए जांच में यह खुलासा हुआ है कि राजू दशवंत, अंश त्रिवेदी और अन्य शराब ठेकेदार जालसाजी और धोखाधड़ी में शामिल थे। इन पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप है। इससे पहले ईडी ने मुख्य आरोपी राजू दशवंत और अंश त्रिवेदी को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल में हैं। ईडी की आगे की जांच अभी जारी है। बता दें की इंदौर में आबकारी फर्जी चालान घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले यह घोटाला 49 करोड़ रुपए का सामने आया था, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में यह बढ़कर 71 करोड़ तक पहुंच गया है। घोटाले की शुरुआत करीब 8 साल पहले हुई थी, जब रावजी बाजार थाने में आबकारी विभाग ने 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया था, जिनकी विभागीय जांच धीमी गति से चलती रही और कई बाद में बहाल भी हो गए। तत्कालीन अफसरों पर भी ईडी का शिकंजा ईडी ने हाल ही में इंदौर के 18 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इनमें एमजी रोड समूह के अविनाश और विजय श्रीवास्तव, जीपीओ चौराहा समूह के राकेश जायसवाल, तोपखाना समूह के योगेंद्र जायसवाल, बायपास देव गुराडिया समूह के राहुल चौकसे, गवली पलासिया समूह के सूर्यप्रकाश अरोरा, गोपाल कुशवाह, लवकुश और प्रदीप जायसवाल के नाम सामने आए।
ईडी सूत्रों के अनुसार, अब तत्कालीन सहायक आयुक्त संजीव दुबे, डीएस सिसोदिया, सुखनंदन पाठक, कौशल्या सबनानी, धनराज सिंह परमार और अनमोल गुप्ता को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी। फर्जी चालानों से ऐसे की गई थी धोखाधड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. इंदौर में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ED के छापे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह इंदौर में एक साथ 18 जगहों पर छापे मारे। जिन जगहों पर छापे पड़े, उनमें ज्यादातर शराब कारोबारी शामिल हैं। ईडी की टीमों ने बसंत विहार कॉलोनी, तुलसी नगर और महालक्ष्मी नगर जैसे इलाकों में कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 2. मेडिकल कॉलेज स्कैम-इंदौर समेत 15 ठिकानों पर ईडी की रेड इंदौर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर ईडी ने गुरुवार सुबह से छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने मेडिकल कॉलेज के अकाउंट सेक्शन को सील कर दिया है। ईडी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ देशभर के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *