इंदौर से स्टार एयर की उड़ानें फिर निरस्त:मुंबई-गोंदिया रूट की चारों फ्लाइटें कैंसिल, सिर्फ ‘ऑपरेशनल कारण’ बताया

स्टार एयर ने हाल ही में इंदौर से मुंबई और गोंदिया के लिए दोबारा उड़ानें शुरू की थीं, लेकिन उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच संचालित होने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नारेबाजी की और कंपनी अधिकारियों से जवाब मांगा। कई यात्री लंबे समय से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। फ्लाइट नंबर एस-5461/60/59/62 के तहत शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6:20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होती थी। वहीं गोंदिया से रात 9:30 बजे इंदौर पहुंचकर 10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती थी। कंपनी ने इन सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी की ओर से उड़ानें निरस्त करने का कारण केवल “ऑपरेशनल कारण” बताया गया, लेकिन कोई ठोस वजह स्पष्ट नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी से ही इंदौर-मुंबई और इंदौर-गोंदिया रूट पर स्टार एयर की उड़ानें फिर से शुरू हुई थीं, लेकिन अब एक बार फिर यात्रियों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गोंदिया के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी गोंदिया जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई, क्योंकि इंदौर से गोंदिया के लिए यह एकमात्र सीधी उड़ान है। मुंबई के लिए यात्रियों के पास अन्य विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन गोंदिया के लिए कोई वैकल्पिक सीधी फ्लाइट नहीं है। कंपनी ने अधिकांश यात्रियों को अगली उड़ानों में री-बुकिंग का विकल्प दिया या रिफंड का आश्वासन दिया। उड़ानें निरस्त होने के पीछे ये वजहें सूत्रों के अनुसार, स्टार एयर के पास विमानों की संख्या सीमित है और इन्हीं विमानों से कंपनी कई रूट्स पर उड़ानें संचालित करती है। किसी एक रूट पर देरी होने से चेन रिएक्शन के तहत अन्य उड़ानें भी प्रभावित हो जाती हैं और मजबूरन उन्हें निरस्त करना पड़ता है। इसके अलावा कम बुकिंग यानी यात्रियों की कमी भी उड़ानें निरस्त होने का एक बड़ा कारण मानी जा रही है। कंपनी पूर्व में भी नियमित रूप से उड़ानों के निरस्तीकरण को लेकर विवादों में रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *