दतिया में फैक्ट्री चौकीदार का शव नाले में मिला:एक साल से मीनाक्षी सरिया फैक्ट्री में कर रहा था नौकरी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का कारण

दतिया के चिरूला थाना अंतर्गत हाइवे पर स्थित मीनाक्षी सरिया फैक्ट्री में कार्यरत एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम फैक्ट्री परिसर में बने नाले में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नदीगांव क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी बब्बू राजा यादव पिता करण सिंह (40) के रूप में हुई है। वह करीब एक वर्ष से मीनाक्षी सरिया फैक्ट्री में चौकीदारी का काम कर रहा था और फैक्ट्री परिसर में ही बने आवास में रहता था। बताया गया कि बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने निवास पर लौटा था। अन्य कर्मचारियों के अनुसार बब्बू राजा यादव शराब पीने का आदी था। जब काफी देर तक वह नजर नहीं आया तो कर्मचारियों ने तलाश की, इसी दौरान उसका शव फैक्ट्री के नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चिरूला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *