इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज:2632 मतदाता 23 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे, पहली बार लाइव काउंटिंग, परिणाम देर रात तक

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज (बुधवार को) हो रहे हैं। इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका फैसला 2632 मतदाता करेंगे। मतदान के बाद देर रात तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी एवं मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मतदान बुधवार शाम 6 बजे तक होगा। इसके करीब एक घंटे बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और देर रात परिणाम घोषित किए जाएंगे। महापौर और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने भी चुनाव के दौरान वोट डाला। उनके साथ पूर्व जस्टिस पीयूष माथुर भी मौजूद रहे। इस चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे कड़ा मुकाबला है। दोनों ही पदों पर पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि सह सचिव पद पर सीधा मुकाबला है। बार परिसर में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष यादव, मनीष जैन, गौरव श्रीवास्तव, पवन जोशी एवं गोविंद पाल सिंह। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक तुगनावत, मधुसूदन यादव, धर्मेंद्र साहू, भावना साहू एवं अपूर्वा शुक्ला। सचिव पद के प्रत्याशी गोविन्द राव पुरोहित, मनीष गड़कर एवं नीलेश मनौरे। सह सचिव पद ज्ञानेंद्र शर्मा और अमित राज के बीच सीधा मुकाबला। कार्यकारिणी सदस्य (5 पद) के प्रत्याशी अमन मालवीय, तेजस जैन, उत्कर्ष देसाई, आर्निक जैन, बालकृष्ण रॉयल, रश्मेंद्र सूर्यवंशी, शेखर यादव एवं राहुल पांचाल। मतगणना का होगा लाइव प्रसारण मतगणना का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष द्विवेदी ने बताया कि मतगणना हाई कोर्ट परिसर में बने ग्रीन मतदान केंद्र पर की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लाइव प्रसारण की सुविधा दी गई है, जिससे सभी अधिवक्ता परिणामों की प्रक्रिया को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर 40 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के बाद सभी बूथों से मतपेटियां मतगणना स्थल पर लाई जाएंगी। मतगणना के दौरान अधिवक्ता सदस्य पास के माध्यम से ही प्रवेश कर सकेंगे, जिसके लिए एसोसिएशन का शुल्क जमा किया जाना अनिवार्य रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *