इंदौर हादसे के बाद निगम अलर्ट हुआ:छिंदवाड़ा में 9 जगह पाइपलाइन लीकेज मिले, महापौर ने तीन दिनों में सुधार के लिए कहा

इंदौर के भागीरथपुर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में जल आपूर्ति को प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा नगर निगम में शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें शहर की जल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। देर रात छिंदवाड़ा की पूरी जल आपूर्ति रिपोर्ट भोपाल भेजी गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर विक्रम अहके ने की। समीक्षा के दौरान वॉल्वमैन और सर्वेयरों ने बताया कि शहर में फिलहाल 9 स्थानों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज है, जिससे गंदा पानी सप्लाई लाइन में जाने की आशंका बनी हुई है। इन इलाकों में सामने आई लीकेज की समस्या
निगम अधिकारियों के अनुसार, खजरी मेन रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बसंत कॉलोनी, गीतांजली कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 2 में दो स्थानों पर और शक्कर मिल के पास पाइपलाइन लीकेज की समस्या सामने आई है। गंदे पानी की सप्लाई ट्रेस करेगी टीम
महापौर ने तत्काल विशेष टीम का गठन करते हुए निर्देश दिए कि आज से शहर में गंदे पानी की सप्लाई को ट्रेस किया जाए। जहां-जहां समस्या मिले, वहां तीन दिन के भीतर सुधार कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। महापौर ने स्पष्ट कहा कि पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इंदौर जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए नगर निगम को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *