इंदौर में बाइक सवारों के ऊपर से निकला कंटेनर, VIDEO:कनाडिया इलाके की घटना, युवक-युवती बाल-बाल बचे, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया

इंदौर के कनाडिया इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कंटेनर ने एक बाइक को टक्कर मारी और बाइक समेत सवार दो लोगों के ऊपर से निकल गया। मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं कंटेनर जब्त किया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वीडियो स्कीम नंबर 140 का है। यहां एक कंटेनर ने अचानक टर्न लेते समय नजदीक ही चल रहे युवक और युवती को चपेट में ले लिया। कंटेनर ने बाइक को पूरी तरह से रौंद दिया। हादसे में युवक-युवती बाल-बाल बच गए हैं। कंटेनर उनके ऊपर से निकल गया। वायरल वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि हादसे में बाइक सवार युवक-युवती को ज्यादा चोट नहीं आई हैं। देखिए तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में दो कारों की टक्कर का VIDEO भोपाल के कोलार रोड स्थित गोकुल स्वीट के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक कार तेज रफ्तार में सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर अचानक आती है और सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो जाती है। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम सहित छह लोग घायल हो गए, जबकि रिटायर्ड शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *