नपा सीएमओ ने युवक का गिरेबान पकड़ी, धमकाया:मुरैना में हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चिकन दुकान वाला; शिकायत की

मुरैना की पोरसा नपा सीएमओ ने बाजार में युवक की गिरेबान पकड़ ली। युवक ने इसकी शिकायत थाने में कार्रवाई करने की अपील की है। उसने सीएमओ पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है। युवक की गिरेबान पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही थी। इसी दौरान एक चिकन शॉप चलाने वाले युवक ने अपना जब्त सामन वापस मांगा, सीएमओ ने युवक का गिरेबान पकड़ लिया और उसे चांटा मारने की धमकी देते हुए काफी देर तक गिरेबान पकड़े रहे। इस दौरान युवक सीएमओ के हाथ जोड़ता रहा लेकिन इसका कोई असर सीएमओ पर नहीं हुआ। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अब युवक ने सीएमओ के खिलाफ पोरसा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरें देखिए… औजार उठाने पर पकड़ी गिरेबान
नगर पालिका की टीम सीएमओ अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने मंडी इलाके में पहुंची। जहां सड़क पर रखे छोटे व्यापारियों का सामान नगर पालिका ने अपने वाहन में भरने को कार्यवाही की। वहीं कमलेश खटीक पुत्र महावीर खटीक निवासी पचौरी पुरा उम्र 32 साल चिकन को दुकान चलाता है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने इसका भी सामान उठा लिया तो कमलेश अपने सामान को वापस मांगने लगा। साथ ही अपना चिकन काटने का औजार उठा लिया। इस पर सीएमओ अरविंद सेंगर को गुस्सा आ गया और आपा खो बैठे उन्होंने कमलेश का गिरेबान पकड़ लिया और चांटा मारने को धमकी देने लगे। कमलेश सर सर करता रहा । फिर सीएमओ ने पुलिस बुलाई तो कमलेश हाथ जोड़ता पैर पड़ता रहा लेकिन सीएमओ ने एक ना सुनी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया । आज दिया पुलिस आवेदन
कमलेश खटीक युवक ने शनिवार को पोरसा पुलिस को घटनाक्रम के विरोध में सीएमओ अरविंद सेंगर के खिलाफ एससी एसटी के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। कमलेश के अनुसार सीएमओ ने मुझे सबके समाने कॉलर पकड़ बेइज्जत किया है मैं तो सिर्फ छोटा धंधा करता हूं सामान वापस मांगा था। तब भी पुलिस के हवाले कर दिया। रात में पुलिस ने मुझे छोड़ा। सीएमओ का पक्ष जानने जब दैनिक भास्कर संवाददाता ने सीएमओ को फोन लगाए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। आवेदन पर बुलाएंगे सीएमओ को
पोरसा टीआई दिनेश कुशवाहा के अनुसार कलेश खटीक ने शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन के आधार पर सीएमओ को बुलाकर पूछताछ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *