इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म:जांजगीर-चांपा में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी हिमांशु रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान आरोपी से दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिय ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव खपरीडीह में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *