कवर्धा में आदिवासी युवती से गैंगरेप:परिचित युवक और उसके साथियों ने कार में दरिंदगी की, नाराज लोगों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के परिचित और उसके साथियों ने कार में दरिंदगी की है। सोमवार को अस्पताल पहुंचे SP की गाड़ी घेर लिया और जमकर हंगामा किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मंगलवार रात में अपने एक साथी के घर पर रुकी हुई थी। किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई, कुछ देर बाद उसका साथी भी बाहर आ गया। तभी युवक के परिचित कार में पहुंचे और दोनों को अपने साथ बैठक ले गए। दरिंदगी के बाद बस स्टैंड के पास छोड़ा युवती का आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने शोरूम के पास सुनसान इलाके में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया। किसी तरह वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा इधर, मामले की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में आक्रोशित लोगों ने एसपी की गाड़ी को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्दी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ……………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर पढ़ें… रायपुर में जूस में नशीली दवा मिलाकर युवती से रेप:कांकेर की युवती से बोला-पुलिस अफसर हूं, नौकरी दिलाऊंगा कहकर बुलाया, अश्लील-VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल रायपुर में कांकेर की युवती को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। रेप के वक्त अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल करता रहा। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *