इंस्टा चैट से खुला राज: दोस्तों की लड़ाई में मारा गया युवक

भास्कर न्यूज |लुधियाना सराभा नगर थाना क्षेत्र अधीन लय्यर वैली के पास 22 अगस्त की सुबह जोशी नगर, हैबोवाल कलां निवासी अभिमन्यु (21) का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों में ऋतिक कुमार (पुत्र राजीव कुमार), करन (पुत्र हरी लाल) और रोहित कुमार (पुत्र मनोज राम) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने तीनों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि अभिमन्यु अपने दोस्त रोहित कुमार की मदद के लिए गांव जवद्दी कलां गया था। रोहित की दूसरे गुट से अनबन थी। 21 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे झगड़ा शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चला। इस दौरान रोहित तो भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने अभिमन्यु को पकड़कर बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर शव को लय्यर वैली के पास फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। फुटेज में देखा गया कि रात करीब 8 बजे सभी आरोपी एक शॉपिंग मॉल में इकट्ठा हुए, इसके बाद दूसरी फुटेज में वे गांव जवद्दी की गली नंबर-4 में बाइक पर जाते नजर आए। परिजनों ने बताया कि मृतक अभिमन्यु इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों से झगड़े का जिक्र कर रहा था। उसकी चैटिंग उसके छोटे भाई सोनू के पास भी थी, जो उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था। सोनू ने चैटिंग परिजनों को दिखाई, तब जाकर पूरा मामला सामने आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *