2 होटल मैनेजर, की चोरी पकड़ी , फरार

लुधियाना| सराभा नगर पुलिस ने होटल से लाखों की हेराफेरी करने के आरोप में दो मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरकीरत सिंह निवासी सुखमणि एंकलेव ने बताया कि उनका होटल कनाल रोड, फतेहपुर अवाना के पास है। कुछ दिनों से होटल के दोनों मैनेजर अजय प्रसाद और संदीप कुमार काम पर नहीं आ रहे थे। जब मालिक ने हिसाब-किताब चेक किया तो सामने आया कि मैनेजरों ने अलग-अलग समय पर बिल क्लियर न करके लाखों रुपए हड़प लिए। थाना सराभा नगर के जांच अधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश फरार हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *