शहर की हवा होगी साफ:स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स व वर्टिकल गार्डन से घटेगा प्रदूषण

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए चल रहे नेशनल क्लीन एयर प्रोजेक्ट (एनसीएपी) की समीक्षा बुधवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के डायरेक्टर पी. वेलायुधन पिल्लई ने की। सराभा नगर स्थित निगम डी-कार्यालय में हुई बैठक में लुधियाना, खन्ना और डेराबस्सी में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। डायरेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गति और तेज की जाए, ताकि शहर का प्रदूषण स्तर जल्द घटाया जा सके। निगम अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें 42 जगह स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स लगाना ,सिधवां नहर किनारे सदर्न बाइपास फ्लाईओवर पर वर्टिकल गार्डन बनाना, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) लागू करना। बैठक में एनसीएपी के तहत चल रही पहल पर विस्तार से चर्चा हुई। सीनियर कंसल्टेंट आदिल सिद्दीकी ने भी प्रोजेक्ट की प्रगति पर प्रेजेंटेशन दी। डायरेक्टर पिल्लई ने निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, खन्ना व डेराबस्सी की नगर परिषदों और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से प्रोजेक्ट लागू करने में आ रही चुनौतियों पर फीडबैक लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *