रांची |दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें सीए निशांत मोदी, सीए अभिषेक केडिया, सीए विवेक खोवाल, सीए अनीश जैन, सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, सीए दिलीप कुमार और सीए हरेंद्र भारती शामिल है। चुनाव पदाधिकारी काउंसिल की सदस्य मनीषा बियानी की देखरेख में चुनाव हुआ। इन सदस्यों का कार्यकाल 4 साल का 2025-29 के लिए होगा। चुनाव इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में हुआ। मनीषा बियानी ने बताया कि चुनाव में रांची के 1264 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में से 560 में वोट डाला। हेड ऑफिस से नामित लोगों की देखरेख में चुनाव हुआ। 7 सीटों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे। निर्वाचन कार्यकारिणी के सदस्यों को इंस्टीट्यूट की रांची शाखा की चेयरपर्सन श्रद्धा बागला ने आशा व्यक्त की कि शाखा नई कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्देशन में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और का स्टूडेंट के विकास और सामाजिक कार्यों में आने वाले वर्षों में भूमिका निभाएंगे।


