लुधियाना| पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर संदीप बहल को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा एक राज्य स्तरीय समारोह में ‘प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिक्र योग है उक्त संस्थान की एक विशेष राष्ट्रीय समिति विभिन्न विभागों से सामाजिक कार्य करने वाले इंजीनियर का चयन करती है और उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष एक पुरस्कार समारोह आयोजित करती है। इस अवसर पर, संस्थान द्वारा पीपीसीबी से पूर्व चीफ इंजीनियर संदीप बहल को उनके कार्यकाल के दौरान समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए ‘प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट ‘इंजीनियर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में विभिन्न व्यवसायों से लगभग 500 इंजीनियर शामिल हुए। समारोह में डॉ.एमएस ग्रेवाल वाइस चांसलर आईके गुजराल तकनीकी विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर, डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा चेयरमैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य इंजीनियर सुखवीर सिंह मुंडी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य, इंजीनियर टीएस कमल, करनैल सिंह मानद सचिव इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सहित संस्थान के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे ।


