लुधियाना|पंजाबी भवन में चल रहे चार दिवसीय पुस्तक मेले में सोमवार को ब्रिज भूषण गोयल द्वारा संपादित पुस्तक ‘वैराग और बलिदान का चांदनी चौक’ का लोकार्पण डॉ. एसपी सिंह, प्रो. जगमोहन सिंह, डॉ. स्वराजबीर, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. गुलजार पंधेर, सुरिंदर सिंह कैले, डॉ. गुरइकबाल सिंह, बीबीसी संवाददाता आरीश छाबड़ा और राजीव खन्ना की मौजूदगी में किया गया। समारोह में स्कूल-कॉलेजों के छात्रों और पुस्तक प्रेमियों की बड़ी संख्या शामिल रही। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर आधारित इस रचना का हिंदी में उपलब्ध होना देश भर के पाठकों के लिए उपयोगी है। उन्होंने गोयल के प्रयासों की सराहना की। गोयल ने पुस्तक मेले के आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी किताबें नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का महत्त्वपूर्ण माध्यम हैं।


