अलवर एनईबी थाना पुलिस ने इको गाड़ी चोरी करने के मामले में आरोपी जिसान उर्फ जस्सू निवासी नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया है।आरोपी जिसान से चोरी की गई इको कार बरामद कर ली है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया कि परिवादी सुरेन्द्र गुप्ता निवासी शिव नगर गणपति कॉर्नर ने थाने पर आकर शिकायत दी कि उसकी इको गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी थी। जिसको अज्ञात चोर ले गए। पुलिस ने गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पड़ताल में पता लगा कि इको गाड़ी को जिशान उर्फ जिस्सू लेकर गया है। इको गाड़ी का लॉक तोड़कर गाड़ी को चोरने वाले टोल नाके बचाते हुए फिरोजपुर में ले गया।
जिशान उर्फ जिस्सू के कब्जे से चोरी की गई इको गाड़ी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता लगा कि रास्ते में काफी टोल टैक्स पड़ते है। इसलिए गाड़ी को चोर रास्ते से होते हुए लेकर आया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया कर जेल भेज दिया।


