इग्नू : देश के सभी 70 रीजनल सेंटर्स पर बनेंगे कौशल केंद्र

रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में सिंडिकेट की 25वीं बैठक गुरुवार को प्रभारी कुलपति अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें प्रमोशन समेत प्रशासनिक प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएंगे। सबसे अहम एजेंडा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नति देने के प्रस्ताव का है, जिसे स्वीकृति के लिए सिंडिकेट के समक्ष रखा जाएगा। रांची| इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने देश-भर में कौशल प्रशिक्षण को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में इग्नू को ट्रेनिंग पार्टनर और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी बनाया गया है। एमओयू के अनुसार इग्नू के सभी 70 रीजनल सेंटर्स पर स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो 2400 से अधिक लर्नर सपोर्ट सेंटर्स से भी जुड़े होंगे। ताकि दूरदराज के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण पहुंच सके। इन केंद्रों में उद्योग की मांग के अनुरूप विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताते चलें कि खास बात यह है कि इग्नू के शैक्षणिक कार्यक्रमों से इन व्यावसायिक मॉड्यूल्स को जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों को अकादमिक क्रेडिट भी मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *