रांची| यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है। इस खुशी में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली आवास पर दीप प्रज्जवलित कर खुशियां मनाई। उन्होंने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन बताया। सेठ ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारत और भारतीयता को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र का नेतृत्व संभालने के बाद से निरंतर संस्कृति और विरासत को विकास के समान ही प्राथमिकता दी है। योग, मिलेट जैसी भारतीय चीजें वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य हुईं। यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दिया जाना भारत की गौरवशाली संस्कृति का वैश्विक सम्मान है। यह उपलब्धि हमारे प्रकाश पर्व के सार्वभौमिक संदेश का प्रतीक है।


