इग्नू ने जनवरी 2025 सत्र के लिए दाखिले शुरू किए, 31 जनवरी तक करें आवेदन

लुधियाना| इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2025 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल ignou admission.samar th.edu.in या ignouiop.samarth.edu .in पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि दाखिले के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। आवेदन के लिए स्कैन किए गए दस्तावेज, जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है। दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www. ignou.ac.in पर जाकर फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां व्यक्तिगत विवरण भरकर, दस्तावेज अपलोड कर और ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन में गलती होने पर सुधार का विकल्प भी दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *