रांची | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2025 सेशन साइबर लॉ में पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम कोर्स में एडमिशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। साइबर कानूनों में विशेषज्ञता की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस कोर्स को डिजाइन किया गया है। इस विषय में एडमिशन के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए। भाषा का माध्यम अंग्रेजी है। इस कोर्स को न्यूनतम छह और अधिकतम दो वर्ष में पूरा कर सकते हैं। वहीं इस कोर्स का शुल्क 8400 रुपए और रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए है। इच्छुक और योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


