इटखोरी में एक स्प्ताह में बंदर ने 20 लोगों को बनाया अपना शिकार

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी में इन दिनों एक जंगली पागल बंदर ने काफी आंतक मचा रखा है। यह बंदर पिछले कई दिनों से लोगों को काटकर अपना शिकार बना रहा है। शनिवार को इस बंदर ने करनी रोड के स्वर्गीय बेचन साव की पत्नी 65 वर्षीय चमेली देवी को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद यह बंदर बगल के छत पर सीढ़ी पर चढ़ते हुए पीयूष कुमार को अपना शिकार बनाना चाहा। मगर 13 वर्षीय निडर पीयूष ने बंदर को सीढ़ी पर चढ़ते हुए दो थप्पड़ लगा दिया। इससे गुस्साए बंदर ने पियूष को भी एक थप्पड़ मारा। फिर पीयूष उसके साथ अड़ गया। इसके बाद अपनी जान की सुरक्षा करते हुए उक्त बंदर ने वहां से भाग कर परोका गांव पहुंच गया। जहां उसने एक 18 वर्षीय शेखर कुमार को घर में घुसकर काट दिया‌। फिर उसने कई लोगों को काटकर नौ दो ग्यारह हो गया है। घटना के बाद घायल वृद्ध चमेली देवी और शेखर कुमार का इलाज इटखोरी अस्पताल में कराया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने इन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दिया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पिछले सप्ताह दिनों के अंदर इस बंदर ने 15 से 20 लोगों को अपना शिकार बनाया है। उक्त बंदर के बढ़ते उत्पात को लेकर गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। अगर इसे वन विभाग द्वारा पकड़ा नहीं गया तो यह कई लोगों को अपना शिकार बनाता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *